बुंदेलखंडी खुद तय करें अपनी तकदीर, इसके लिए कांग्रेस बनाएगी बुंदेलखंड विकास बोर्ड: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज महोबा में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। “बुंदेलखंड के भइया-बहिनन का राम-राम, मोड़ा-मोड़ियन को बहुत प्यार..” – वाक्य से अपना संबोधन शुरु करते हुये महोबा रैली में प्रियंका गाँधी ने कहा – “महोबा वालों यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है और थोड़ा दुख भी। बुंदेलखंड की बदहाली और सरकार की नाकामी का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा – “आपने भाजपा की नीयत पांच सालों में देख ली है। आपके साथ क्या हुआ, आप जानते हैं। भाजपा की सरकार आपको लूट रही है। सपा की सरकार ने आपको लूटा। बसपा की सरकार आई, आपको लूटा गया।” 

उन्होंने आगे कहा कि सरकार के पास कोई योजना नहीं बुंदेलखंड के लिए। आप पूछिये कि यहाँ के पान के लिए क्या योजना है? भाजपा ने यहां के जलस्रोतों को बर्बाद कर दिया। भवर सागर के लिए क्या योजना है? पत्थर यहां का सोना है सरकार की गलत नीतियों के चलते स्थानीय लोगों को कुछ नहीं मिल रहा! आपने देखा कि अधिकारियों ने वसूली गैंग बना रखे हैं। कबरई के एक व्यापारी को वसूली में मार दिया। यहाँ के पर्यटन को बर्बाद कर दिया। यहां के संसाधनों पर पहला हक़ आपका है यहां के लोगों के लिए है। 

उन्होंने आगे कहा कि – “योगी जी मोदी जी यहां सब आकर झूठे प्रचार करते हैं। आपने देखा है कि झूठे विज्ञापन भी प्रचार करते हैं। आपने देखा कि जेवर में शिलान्यास करने गए मोदी जी चाइना की फोटो लगाते हैं। तो इनको कोई परवाह ही नहीं है कि सच बोलना चाहिए। ये चुनाव के लिए झूठे प्रचार करते हैं ये चुनाव के जाति के लिए झूठ प्रचार करते हैं। चुनाव के लिए बीजेपी के नेता सिर्फ़ झूठ बोलते हैं ऐसे नेता को हराइये जो झूठ बोलते हैं। 

कांग्रेस महासचिव ने महोबा रैली में आगे कहा कि मैं आपसे ये कहने आयी हूँ अगर बड़े-बड़े हवाई जहाज खरीदने का पैसा है तो आपके लिए क्यों नही? अपने उद्योगपति मित्रों को मदद करते हैं लेकिन आपके लिए क्यों नही?  मैं आपसे पूछती हूँ कि आप अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाने के लिए तैयार है कि नही हाथ उठाकर बताइए। 

प्रियंका गांधी ने महोबा के लिये नई परियोजनाओं को गिनाते हुए बताया कि-” हमने तय किया है कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद बुंदेलखंड के लिए बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनायेंगे। हम चाहते हैं कि सरकार आपके द्वार आये। विकास के कार्यालय यहीं बनें। बुंदेलखंड विकास बोर्ड में बुंदेलखंड के लोग होंगे। 

मंडियों के लिए नीति बने। यहां के उद्योग के लिए नीति बने। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि पर्यटन के लिए अलग संस्कृतिक बोर्ड बनेगा। 

महोबा की महिलाओं को संबोधित करते हुये प्रियंका गांधी ने कांग्रेस महिला संकल्प पत्र का जिक्र करते हुये कहा, “मेरी बहनें यहां बैठी हैं जहाँ जाती हूँ अपनी बहनों से मिलती हूँ। आप सभी समाज का सबसे ज्यादा बोझ उठाती हैं। खेत में काम करती हैं घर का काम करती हैं। मैं भी एक महिला हूँ दर्द समझती हूं। एक सिलेंडर देने से क्या आपकी मदद हो पाएगी। आपको मजबूत करने की जिम्मेदारी सरकार की थी लेकिन नहीं किया। 

फाफामऊ के गोहरी कांड का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि कल इलाहाबाद गयी परिवार से मिली पूर परिवार को मार डाला गला काट दिया, बलात्कार कर मार डाला। महिलाएं मिलीं कहा सिर्फ एक पुरूष बचा है अब। सरकार उनका बचाव न कर हत्यारों की मदद कर रही। ललितपुर में भी यही हुआ। इसलिए महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हों। 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के महिला संकल्प पत्र को दोहराते हुए महोबा रैली में कहा कि – “हमने ये एलान किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जायेंगे। महिलाएं विधानसभा पहुँचे। 

अपनी आवाज़ उठाएं। इसीलिए हमने महिलाओं को लिए प्रतिज्ञाएं की हैं। इंटर पास छात्राओं को स्मार्ट फोन मिलेगा, स्नातक पास इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, पूरे प्रदेश में सरकारी बस में मुफ्त यात्रा मिलेगी। आशा बहुओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 10000 मानदेय मिलेगा। 

एक गैस सिलेंडर नहीं 3 गैस सिलेंडर मिलेंगे। 20 लाख नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को देंगे। विधवा पेंशन 1000 रुपये होगा। दलित छात्रावासों को आधुनिक बनायेंगे। स्वयं सहायता समूह एवं रोज़गार सहेलियों का सरकारी करण किया जाएगा। वीरांगना झलकारी बाई जैसी वीरांगना के नाम पर जिलों में एक दक्षता विद्यालय बनेगा जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। 

इसके बाद प्रियंका गांधी ने लोगों के मन की गांठ खोलते हुए कहा – “तो देखिए आपके लिए बहुत प्रतिज्ञाएं और योजनाएं हैं। लेकिन आप मेरी बात कैसी यकीन करेंगी क्योंकि कोई भी आता है अपने वचन बताकर चला जाता है। दो चीजें हैं कि आपके सामने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ने आपको बताया कि कैसे छत्तीसगढ़ में हमने इन योजनाओं को लागू किया है। जहाँ जहाँ हमारी सरकारें है वहाँ प्रतिज्ञाएँ पूरी की गई हैं। बुंदेलखंड का पैकेज बना था तो परीक्षा थर्मल पावर प्लांट लगाया गया। BHEL का प्लांट लगाया गया। राजघाट का बांध बनाया गया। बंजर ज़मीनों को खेती योग्य बनाने के लिए ग्रास लैंड संस्थान बनाया  गया। रानी लक्ष्मी बाई कृषि विश्वविद्यालय बनाया गया। झांसी मेडिकल कालेज बना। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बना। बुंदेलखंड में नवोदय विद्यालय स्कूलों का जाल फैलाया गया। 72000 करोड़ कर्ज में बुंदेलखंड में बहुत लाभ मिला। इसके अलावा 12000 करोड़ का अलग बुंदेलखंड के पैकेज बना था उससे लाभ मिला। ये सब कांग्रेस की सरकार इन किया था। इसलिए हम जब आपके सामने आते हैं तो यह हमारे वचन देखे हैं हमने निभाया है। 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेता आते हैं आप जानते हैं कि कुछ नहीं किया। सपा सरकार में आपको लूटा गया। बसपा में आपको कुछ नहीं मिला। आपको एक ऐसी सरकार की ज़रूरत है जो आपके लिए काम करे कांग्रेस एक ऐसी सरकार बनाने जा रही है जो आपके लिए काम करेगी। आपके लिए ये प्रतिज्ञाएँ पूरी की जाएगी। 

उन्होंने उत्तर प्रदेश में उर्वरक की समस्या का बयान करते हुये कहा कि – “कुछ हफ्ते पहले मैं ललितपुर गयी थी,खाद लेने में किसानों की जान चली गयी थी। मैं उन किसानों के परिवारों से मिलने गयी,छोटे से घर में उनके परिवार के सदस्य बैठे थे,पता चला कि सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा था, बारिश हुई सोचा खाद डाल दें फसल अच्छी हो जाएगी। खाद लेने गए लाइन में लगे-लगे पानी-खाना नहीं मिला जान चली गयी। 2 लोग कर्ज़ में डूबे थे 2.5 लाख कर्ज़ था खाद नहीं मिली वह घर आये किसी से बात नहीं की और कमरे में आत्महत्या कर ली। 

योगी सरकार में छुट्टा जानवरों से किसानों को हो रही समस्या के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि छुट्टा जानवर की समस्या हर जगह है लेकिन सरकार की नीयत सही तो आवारा पशु की समस्या को समाप्त किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री वहां गोबर भी खरीद रहे हैं वहां छुट्टा जानवरों की समस्या खत्म हो गयी। लेकिन उत्तर प्रदेश में हालात खराब हैं।

किसान आत्महत्या के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि-“अकेले बुंदेलखंड में 1650 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। ये सरकार की नीयत है किसानों की चिंता कोई नहीं। 

कोरोना काल में केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामी पर उन्होंने कहा कि -” जब कोरोना के समय लोग पैदल आ रहे थे तब हमने बसों की व्यवस्था की लेकिन जनता को लगाने नहीं दी। लेकिन प्रधानमंत्री के लिए बसों की व्यवस्था हो गई, तब वो बसें क्यों नही दीं। 

कांग्रेस के संकल्प पत्र को दोहराते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि -” जिन-जिन ने कोरोना के समय बिल भरा है उनका बिजली बिल माफ किया जाएगा। हमने छुट्टा जानवरों के लिए छत्तीसगढ़ के मॉडल को लागू करने का प्लान बनाया है। हमारी सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ मॉडल लागू करेंगे। हमने ये भी तय किया है जिन परिवारों को सबसे ज्यादा आर्थिक मार कोरोना की पड़ी है, जिनके छोटे-छोटे कारोबार बंद हुए उनको 25000 आर्थिक सहायता दी जाएगी। हमने ये भी तय किया कि 20 लाख सरकारी रोज़गार देंगे। हमारी सरकार बनने के बाद कोई भी बीमारी हो तो10 लाख तक सरकार ईलाज़ कराएगी। 

महोबा रैली के बाद प्रियंका गांधी मरहूम अमन त्रिपाठी के परिवार से मिलने के लिये बांदा पहुंची। 

बता दें कि अमन त्रिपाठी कई वर्षों से भाजपा से जुड़ा हुआ था और हाल ही में उसकी हत्या कर दी गई थी। अमन की मां को गले लगाकर कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया और मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

(जनचौक ब्यूरो की रिपोर्ट।) 

Leave a Reply