Skip to content

जनचौक

  • Home
  • राजनीति
  • बीच बहस
  • ज़रूरी ख़बर
  • आंदोलन
  • संस्कृति-समाज
  • राज्य
  • जलवायु
  • Ground Report
  • Home
  • राजनीति
  • बीच बहस
  • ज़रूरी ख़बर
  • आंदोलन
  • संस्कृति-समाज
  • राज्य
  • जलवायु
  • Ground Report

जनचौक

  • Home
  • राजनीति
  • न्यूज़क्लिक का बैंक खाता फ्रीज किए जाने का पत्रकार संगठनों ने किया विरोध
राजनीति

न्यूज़क्लिक का बैंक खाता फ्रीज किए जाने का पत्रकार संगठनों ने किया विरोध

  • by Janchowk
  • December 21, 2023
  • 1 minute
  • 0

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने न्यूज पोर्टल न्यूज़क्लिक के बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है जिसकी पत्रकार संगठनों ने आलोचना की है। वेबसाइट ने बताया कि वह सोमवार से अपने बैंक खाते से लेनदेन नहीं कर पा रहा है।

बुधवार 20 दिसंबर को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, भारतीय महिला प्रेस कोर, दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, प्रेस एसोसिएशन, केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स और वर्किंग न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने एक बयान जारी करते हुए आयकर विभाग की ओर से की गई कार्रवाई की निंदा की और इसे रोके जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि “बिना किसी चेतावनी के आईटी विभाग के इस कदम ने एक ही झटके में लगभग सौ मीडियाकर्मियों और उनके परिवारों के आय के स्रोत को रोक दिया है। आईटी विभाग की यह कार्रवाई प्राकृतिक न्याय और श्रम कानूनों के बुनियादी मानदंडों का भी उल्लंघन है।“

मीडिया संगठनों ने पोर्टल के कर्मचारियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त करने की भी निंदा की और कहा कि  “कई लोग, जो अकेले कमाने वाले हैं, उन्हें काम जारी रखने के लिए नए उपकरण खरीदने पड़े क्योंकि उनके जब्त किए गए उपकरणों को कब और किस हालत में वापस किया जाएगा ये पता नहीं था। इसके अलावा जांच के नाम पर पोर्टल के कर्मचारियों और पत्रकारों को कई दिनों तक परेशान किया गया।

चीन से मिली अवैध फंडिंग के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 3 अक्टूबर को न्य़ूजक्लिक के दफ्तर और कई ठिकानों पर छापेमारी की थी जिसके बाद संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की सुनवाई 22 दिसंबर को होनी है।  

(जनचौक की रिपोर्ट)

Tags: bank account IT department newsclick

Post navigation

Previous
मोदी सरकार की अग्निपथ योजना पर पूर्व सेना प्रमुख का बड़ा खुलासा, कहा- योजना हैरान कर देने वाला
Next
योगीराज में दबंगों के हवाले यूपी, मिर्जापुर के बाद अब बरेली में युवक की बर्बर पिटाई का वीडियो वायरल

Related Post

राजनीतिक माहौल बदलने के लिए सरकार डिलिमिटेशन बिल दोबारा लायेगी?

लोकतंत्र में सरकार बदलें या मतदाता सूची? 

पुलिस की गुण्डई और गुण्डों की पुलिसई पर चुप क्यों हैं भागवत? 

ताज़ा प्रतिरोध आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में: क्यों ज़रूरी हैं गांधी-शस्त्र?

धर्मनिरपेक्षता बनाम सर्व धर्म समभाव का राग, कथनी से उलटी करनी का हिसाब

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना करना कोई अपराध नहीं है: कर्नाटक हाई कोर्ट 
  • कर्नाटक एसआईआर में ‘मौत’ को वजह बताते हुए 37 लोगों ने वोटर लिस्ट से अपना नाम हटाने की अर्ज़ी दी: रिपोर्ट
  • अहमदाबाद नगर निगम में विपक्ष के नेता की कुर्सी पर मोदी और इजराइल समर्थक नीरव बक्षी लगभग तय ?
  • भीड़ द्वारा हत्याएँ: राज्य और अपराधियों के बीच सिम्फनी – II
  • राजनीतिक माहौल बदलने के लिए सरकार डिलिमिटेशन बिल दोबारा लायेगी?
  • GROUND REPORT
  • आंदोलन
  • ज़रूरी ख़बर
  • जलवायु
  • बीच बहस
  • राजनीति
  • राज्य
  • लेखक
  • वीडियो
  • संस्कृति-समाज
  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना करना कोई अपराध नहीं है: कर्नाटक हाई कोर्ट 
  • कर्नाटक एसआईआर में ‘मौत’ को वजह बताते हुए 37 लोगों ने वोटर लिस्ट से अपना नाम हटाने की अर्ज़ी दी: रिपोर्ट
  • अहमदाबाद नगर निगम में विपक्ष के नेता की कुर्सी पर मोदी और इजराइल समर्थक नीरव बक्षी लगभग तय ?
  • भीड़ द्वारा हत्याएँ: राज्य और अपराधियों के बीच सिम्फनी – II
  • राजनीतिक माहौल बदलने के लिए सरकार डिलिमिटेशन बिल दोबारा लायेगी?

NewsBe Made by Couponvario | Powered by WordPress