मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी बॉम्बे-पुणे हाईवे पर कार हादसे में गंभीर रूप से घायल

shabana azmi

नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी के कार का एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा बॉम्बे पुणे हाइवे पर हुआ है। खबरों के मुताबिक उनकी कार ट्रक से जा टकराई है जिसमें शबाना को हाथ और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। 

हादसे के तुरंत बाद एक्ट्रेस को पुणे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें शबाना के साथ जावेद अख्तर भी थे हालांकि उनको ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। यह हादसा करीब चार बजे हुआ है। हाल ही में जावेद अख्तर के जन्मदिन की पार्टी में उन्हें देखा गया था।

https://twitter.com/thelieinghuman/status/1218502274080620545

Leave a Reply