Skip to content

जनचौक

  • Home
  • राजनीति
  • बीच बहस
  • ज़रूरी ख़बर
  • आंदोलन
  • संस्कृति-समाज
  • राज्य
  • जलवायु
  • Ground Report
  • Home
  • राजनीति
  • बीच बहस
  • ज़रूरी ख़बर
  • आंदोलन
  • संस्कृति-समाज
  • राज्य
  • जलवायु
  • Ground Report

जनचौक

  • Home
  • बीच बहस
  • ट्विटर ने केंद्र सरकार से कहा- वो अभिव्यक्ति की आज़ादी के साथ खड़ा है!
बीच बहस

ट्विटर ने केंद्र सरकार से कहा- वो अभिव्यक्ति की आज़ादी के साथ खड़ा है!

  • by Janchowk
  • February 10, 2021February 10, 2021
  • 1 minute
  • 0

ट्विटर ने सरकार से कहा है कि किसी भी मीडिया संस्थान, पत्रकार, एक्टिविस्ट और नेता के अकाउंट के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। भारतीय कानून के तहत अभिव्यक्ति की आजादी के अंतर्गत उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है। केंद्र की मोदी सरकार ने ट्विटर को किसानों के प्रदर्शन और कृषि कानूनों को लेकर गलत सूचना और भड़काऊ कंटेंट फैलाने वाले 1178 ‘पाकिस्तानी-खालिस्तानी’ अकाउंट को हटाने का निर्देश दिया था। केंद्र ने 4 फरवरी 2021 को पाकिस्तान और खालिस्तानी लिंक वाले 1178 अकाउंट की लिस्ट ट्विटर को दी थी और उन्हें ब्लॉक करने का आदेश दिया था।

ट्विटर ने अपने बयान में कहा, ’26 जनवरी 2021 के बाद हमारी वैश्विक टीम ने 24/7 कवरेज प्रदान की है, और हमने कंटेंट, ट्रेंड्स, ट्वीट्स और अकाउंटों पर निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की, जो कि ट्विटर के नियमों के उल्लंघन कर रहे थे। हमारी वैश्विक नीति की रूपरेखा हर ट्वीट को नियंत्रित करती है।’
1. ट्विटर नियमों का उल्लंघन करने वाले सैकड़ों खातों पर कार्रवाई की है, जो विशेष रूप से हिंसा, दुर्व्यवहार और नुकसान पहुंचाने के अलावा धमकियों को बढ़ावा दे सकते हैं।
2. हमने कुछ टर्म्स (शब्द) को रोका है, जो हमारे नियमों का उल्लंघन कर ट्रेंड सेक्शन में आ रहे थे।
3. गलत सूचना और भड़काऊ कंटेंट फैलाने वाले 500 से अधिक अकाउंट्स को निलंबित किया है।
4. गलत जानकारी फैलाने और नुकसान पहुंचाने वाले ट्वीट्स को भी हमने हटाया है, जो हमारी सिंथेटिक और मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे।

https://twitter.com/TwitterSafety/status/1359360252286627841?s=19

ट्विटर ने अपने बयान में भारत के संविधान का उल्लेख करते हुए कहा है कि वो भारत के संविधान में जनता को दिए गए अभिव्यक्ति की आज़ादी के पक्ष में खड़ा है न कि अभिव्यक्ति की आज़ादी पर पाबंदी लगाने वाली सरकार के साथ। ट्विटर के इस ट्वीट पर कि वो अभिव्यक्ति की आज़ादी के साथ खड़ा है, भारत के संविधान के साथ खड़ा है, दो रुपये प्रति ट्वीट वाली ट्रोल आर्मी पिल पड़ी हैं। वह ट्वीटर पर #BanTwitter ट्रेंड करवाने में लगे हैं।

Tags: account ban Central Government Khalistani Pakistani account Troll army tweet twitter अकाउंट केंद्र सरकार खालिस्तानी पाकिस्तानी अकाउंट ट्रोल आर्मी ट्विटर ट्वीट पाबंदी बैन

Post navigation

Previous
जनविरोध के बाद श्रीलंका ने अडानी समूह को बंदरगाह के प्रोजेक्ट से किया बाहर
Next
पुण्यतिथिः कथ्य और संवेदना के स्तर पर मंटो के करीब है शानी का लेखन

Related Post

भीड़ द्वारा हत्याएं : मोहसिन शेख को किसी ने नहीं मारा – 1

कैसा वह ‘युद्ध’ होगा?

नेहा बोरा: वामपंथी छात्र आंदोलन के उभार में एक नई रणनीतिक कड़ी

लोकतंत्र को अपने कोप-भवन की आवश्यकता होती है

कानों में क्या फुसफुसा रही है दिल्ली?

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

  • बिहार विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस और सीपीआई उम्मीदवार को भाकपा माले का समर्थन
  • स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए क़रीब 10 किलोमीटर चलने की ‘सज़ा’
  • जसम ने नेहा सिंह मामले में एबीपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
  • भीड़ द्वारा हत्याएं : मोहसिन शेख को किसी ने नहीं मारा – 1
  • उमर, शरजील को बहुत पहले जमानत मिल जानी चाहिए थी: जस्टिस सुधांशु धूलिया
  • GROUND REPORT
  • आंदोलन
  • ज़रूरी ख़बर
  • जलवायु
  • बीच बहस
  • राजनीति
  • राज्य
  • लेखक
  • वीडियो
  • संस्कृति-समाज
  • बिहार विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस और सीपीआई उम्मीदवार को भाकपा माले का समर्थन
  • स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए क़रीब 10 किलोमीटर चलने की ‘सज़ा’
  • जसम ने नेहा सिंह मामले में एबीपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
  • भीड़ द्वारा हत्याएं : मोहसिन शेख को किसी ने नहीं मारा – 1
  • उमर, शरजील को बहुत पहले जमानत मिल जानी चाहिए थी: जस्टिस सुधांशु धूलिया

NewsBe Made by Couponvario | Powered by WordPress